Wednesday, November 10, 2010

जीने के लिए संघर्ष पागलपन नहीं है


जीने के लिए संघर्ष पागलपन नहीं है
अपने को प्रतिष्टित करने की महत्वकांक्षा मृगतृष्णा नहीं है
अभी भटकाव है, सही है
मंजिल दूर सही पर तय है
रास्ते की तलाश निरंतर है
पर पा लेना उपलब्धि नहीं है
उपलब्धि का सारत्व निहित है उसमे
जो हमने खोया है
जिसे हमने भटकन में महसूस किया है
रास्तो की तलाश भटकाव नहीं है
यह शक्ति है जो हमें देता है धैर्य और साहस
असफलताओ से जूझने का
दुखो से निकल पाने का संघर्ष कायरता नहीं है
सुखो में लिप्त अपने लिए रास्ता न तलाशना कायरता है
एक लंबे संघर्ष से प्राप्त सफलता को भोगना यथार्थ है
तृप्ति खोजने में है सम्पूर्णता खोजने में है
पर पा लेना एक ठहराव है
और किसी ठहराव को मंजिल मान
अपनी उपलब्धि पर इतराना अहंकार है
विकाश में बाधक
उससे और अधिक संतुष्टी
यथार्थ से भागना है

1 comment: